Voter ID card Online Process Form No- 6 2026
Voter ID Card (पहचान पत्र)
अब पहचान पत्र बनाना हुआ और आसान अगर आपके पास एक Android मोबाइल है तो घर बैठे वोटर कार्ड बना सकते हैं / इस पोस्ट में वोटर कार्ड बनाने का पूरा तरीक़ा स्टेप - स्टेप बताया गया है वह भी स्क्रींशोर्ट के माध्यम से बताया गया, जिससे आसानी से समझ सकें |
वोटर कार्ड बनाने के लिए उम्र (Age): जिसकी उम्र (age) 18 साल हो गयी है वह लोग पहचान पत्र बनवा सकते हैं |
वोटर कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज़ (Documents): वोटर कार्ड बनाने के लिए आपके पास सिर्फ आधार कार्ड अगर है तो आप वोटर कार्ड बनवा सकते हैं, क्यूंकि आधार कार्ड से अब पहचान पत्र बनाने के लिए अनिवार्य होगया है बाकी और दस्तावेज़ पहचान पत्र बनाने के लिए लगा सकते हैं लेकिन साथ में आधार कार्ड भी लगाना अनिवार्य है यह इसलिए कि SIR के लिए जब ऑनलाइन करेंगे आधार नंबर देना होगा | अब वोटर कार्ड अगर बनवाते हैं तो आपको आधार में मोबाइल नंबर लिंक करना होगा पहले फिर आप वोटर कार्ड बना सकते हैं | वोटर कार्ड बनाने का लिंक - https://eci.gov.in
Note : न्यू वोटर कार्ड बनाने के लिए आपको 2003 का रिकॉर्ड अपने माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी का , या अगर आपका 2003 में नाम आया है तो आपको विधान सभा संख्या, भाग संख्या, क्रमांक संख्या लगाना है. अगर इनमे से किसी का 2003 में नाम नही आया है तो आखरी विकल्प सेलेक्ट करें -
Step-1- सबसे पहले जो आधार कार्ड में नंबर लिंक है उस नंबर से ID बनाएं और लॉग इन करें |
Login
A- State, District और AC: पहले स्टेप में आपको अपने राज्य, ज़िला और विधान सभा का न नाम सेलेक्ट करना होता है|
B- Personal Details: इसमें आपको अपनी निजी जानकारी देना होता है जैसे नाम, फोटो, पिता का नाम, पता, आदि -
C- Relatives Details: इसमें पारिवारिक यानि रिश्तेदार पिता , पति या अभिभावक का नाम देना होता है -
D- Contact Details: इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID देना होता है नंबर वह लगायें जो आधार में लिंक है
E- Aadhaar Details: यह तो आप समझ ही गयें होंगे कि इसमें क्या डालना है इसमें सिर्फ आपको आधार नंबर आपको डालना है -
F- Gender Category: इसमें Male , Female और Third Gender सेलेक्ट करना होता है -G- Date Of Birth: इसमें आपको अपनी जन्म तिथि डालनी है और आधार कार्ड की कॉपी पे हस्ताक्षर(Signature) करके अपलोड करें-
H- Present Address : इसमें आपको अपना पता डालना होता है और आधार कार्ड की कॉपी पे हस्ताक्षर (Signature)करके अपलोड करें -
I- Disability Details: इसमें आप अगर विकलांग हैं तो Yes करें और दस्तावेज़ अपलोड करें अगर विकलांग नहीं हैं तो No करके आगे बढ़ें -
J- Family Member details: इसमें आपको अपने माता, पिता, या अभिभावक में किसी एक का वोटर कार्ड नंबर लगाना होता है अगर नहीं है तो उसे छोड़ दें -
K- Declaration: इसमें आपको अपना विलेज, टाउन, ज़िला और राज्य को सेलेक्ट करना होता है और साथ में आपको यह बताना होता है कि आप कबसे इस क्षेत्र में रह रहे हैं तो वहां पर आप अपनी जन्म तिथि दाल दें -
L- Captcha: इसमें आपको कैप्चा कोड डालकर OTP भेजें उसके बाद preview and submit पर क्लिक करें -
इसको सबमिट करने के बाद print लेना है और ज़्यादा जानकारी के कमेन्ट में पूंछ सकते हैं -




















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें